whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21044401
Loading...


जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ओआरएस और ठंडा पानी वितरण अभियान

location_on गढ़वा access_time 05-Jun-24, 09:36 AM visibility 381
Share



जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ओआरएस और ठंडा पानी वितरण अभियान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के मार्गदर्शन में 4 जून 2024 को राहगीरों, ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, ट्रैफिक पुलिस, रिक्शा चालकों इत्यादि को ओआरएस और ठंडा पानी बोतल का वितरण किया गया। यह कदम भीषण गर्मी को देखते हुए उठाया गया है। गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश शरण सिंह ने स्वयं पुलिस कर्मियों, रिक्शा चालकों और यात्रियों को ठंडा पानी और ओआरएस वितरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि यह अभियान मोबाइल वैन चलंत लोक अदालत और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से गढ़वा जिले में विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत मिल सके।
साथ ही, सिविल सर्जन गढ़वा को निर्देशित किया गया है कि वे मेडिकल जांच कैंप लगाएं और लोगों को ओआरएस की महत्ता की जानकारी दें जिससे इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावे झारखंड चलंत लोक अदालत गाड़ी और जिला विधिक प्राधिकार, गढ़वा द्वारा सगमा और गढ़वा के बीच काम कर रहे मजदूरों के बीच ठंडे पानी का वितरण करना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। यह कार्य यह दर्शाता है कि विधिक सेवा न केवल कानूनी सहायता प्रदान करने में सक्रिय है, बल्कि मजदूरों और कमजोर वर्गों के प्रति भी संवेदनशील है। ठंडे पानी का वितरण, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में, मजदूरों के लिए राहत का एक बड़ा स्रोत है और उनके स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रमाण है। यह कार्य विधिक सेवा की मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण को भी उजागर करता है।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play