बिशुनपुरा : विशुनपुरा, गढ़वा में हृदय गति रुकने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक मुकेश कुमार सिंह, उम्र 36 वर्ष, स्वर्गीय रामबृक्ष सिंह के पुत्र थे और कमता गांव के निवासी थे। रविवार रात को मुकेश को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें गढ़वा अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही वह बेहोश हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया और उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मुकेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार अमहर बाकी नदी के तट पर किया गया। इस घटना पर क्षत्रिय समाज ने गहरा दुख व्यक्त किया है।