पलामू : जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरडीहा में कार्यरत करीब 40 वर्षीय सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतिका लम्बे समय से कैंसर की बिमारी से जूझ रही थी। ईलाज के दौरान वाराणसी के बीएचयू में अंतिम सांस ली।
मृतिका सहायक अध्यापिका, पति दीपक पाण्डेय व 16 वर्षीय पुत्र कृष पांडेय छोड़कर इस दुनिया से चली गई।
दिवंगत अध्यापिका का अंतिम संस्कार वाराणसी के गंगा नदी घाट पर किया गया।
वहीं इस दुखद समाचार मिलने के बाद सहायक अध्यापक महासंघ के प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिन्टू सिंह, विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, विश्रामपुर प्रखंड सचिव नीरज मिश्रा, प्रखंड इकाई के वरिष्ठ सहायक अध्यापक इकबाल अहमद, विजय कुमार पांडेय, कामेश्वर पाल, महबूब आलम, मश्याम बिहारी चौधरी, अख्तर अली अंसारी, मकसूद अंसारी, नीरज पांडेय के साथ संघ के अन्य सदस्यों ने मृत आत्मा की शांति व परिवार के सदस्यों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया।