whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220204
Loading...


पूर्व प्रत्याशी ने डेढ़ हजार गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

location_on मझिआंव access_time 27-Dec-23, 05:37 PM visibility 693
Share



पूर्व प्रत्याशी ने डेढ़ हजार गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह के द्वारा अपने आवास मोरबे गांव बुधवार को लगभग डेढ़ हजार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें महिला ,गरीब,असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों को वितरण किया गया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में लगभग 2 लाख कंबल का वितरण करने का लक्ष्य बताया गया है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह ने बताई की एक बार विधानसभा क्षेत्र के आप सभी का आशीर्वाद मिलने के बाद विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगी। साथ ही उन्होंने अभी बताई की लगभग 15 सालों तक मै निस्वार्थ भाव से विधानसभा क्षेत्र के गांव- गांव घर-घर जाकर सेवा करने का काम की हूं।
एक बार अपने बेटी अपनी बहुओं मौका दें, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगी। शिकायत का मौका कभी नहीं दूंगी। वही युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बहुत से प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र में आए पर चहु मुखी विकास नहीं हो पाया। अगर जनता हमें यह मात्र एक बार अपनी आशीर्वाद दें दें तो फिर शिकायत का मौका कभी नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मझिआंव प्रखंड से चलकर पलामू जिला को जोड़ने वाला कोयल नदी में भीम बराज पुल को भी बनवाया ,जिससे हमारी मां बहने पुल पर होकर आने-जाने में अब सुविधा मिल रही है , इससे पहले कोयल नदी में नाव से होकर गहरे पानी में उतर कर जाना पड़ता था जो हमारे मां बहनों को कपड़ा भींग जाया करता था।
तथा उन्होंने यह भी बताया कि भीम बराज से निकलने वाली नहर जो सुंडीपुर तक नहर गया उसका जीणोद्धार का कार्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समाजसेवियों द्वारा मेरा विकास का कार्य रास नहीं आया। तथा यह भी बताया कि अपने बहु की विरोध ससुर के द्वारा किया जाने लगा ,क्या यह सब ठीक है ? उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा अनगिनत स्थानों पर खेल मैदानों को बनवाने, खेल प्रेमियों को सामग्री वितरण करने, सहित अन्य विकास कार्य करने की बात कही । उन्होंने कहा कि वह अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास हित के लिए कार्य निरंतर 15 वर्षों से करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यह कंबल वितरण तो मात्र एक प्रेम सद्भावना की झलक थी।
इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया आदित्य ठाकुर, उपेंद्र सिंह,मोरबे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विरेन्द्र राम, बसपा कमलेश राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल बैठा, विनय चौधरी, डब्लू राम, सतीश प्रसाद, वार्ड सदस्य सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play