गढ़वा :
गढ़वा छत्तीसगढ़ में पिकनिक मनाने गया झारखंड का युवक नदी में डूब गया है। उसका नाम उज्जवल यादव है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। गढ़वा जिले से वह पिकनिक मनाने रामानुजगंज स्थित पलटन घाट आया था। जहां कनहर नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। इस घटना को 80 घंटे हो चुके हैं। लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक वह अपने घर का सबसे छोटा लड़का था। उसके पिता का नाम रामजी यादव है। वह गढ़वा जिले के सोनपुरवा का रहने वाला था। उसकी तलाश चौथी दिन भी की जा रही है। हादसा जानकारी के मुताबिक रविवार को गढ़वा से पिकनिक मनाने कुछ लोग आए हुए थे। इस ग्रुप में झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत सोनपुरवा के गांधी इंटरप्राइजेज दवा दुकान के संचालक अमित केसरी और उनके सात स्टाफ थे।
रविवार 24 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे सभी नहाने के लिए कनहर नदी में उतरे। इसी दौरान उज्ज्वल का पैर फिसल गया और वह गहराई में डूबने लगा। उज्ज्वल अमित केसरी की दवा दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था।
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद खान छत्तीसगढ़ के पलटन घाट पर पहुंचे एवं प्रशासन से मांग किया कि बेहतर से बेहतर गोताखोर की टीम को घटनास्थल पर बुलाया जाए और जल्द से जल्द शव को खोजा जाए ताकि परिजनों को शव का अंतिम दर्शन हो सके उन्होंने कहा कि आज जो समय खास कर दिसंबर माह में जो पिकनिक का समय चल रहा है इस समय खासकर अपने माता-पिता को बच्चों पर काफी ध्यान देना चाहिए कि वह कहां जा रहा है और क्या कर रहा है और कड़ी से कड़ी हिदायत देना चाहिए कि अगर पिकनिक मनाने किसी तालाब झरना नदी पर जाए तो वह गहरे पानी में नहीं स्नान करे पिकनिक मना कर सुरक्षित घर लौटे इनके साथ प्रान्तीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव युवा के जिला अध्यक्ष सोनू यादव सुनील यादव अशोक यादव शंभू यादव छत्तीसगढ़ के विकास मुनिया यादव घटना स्थल पहुंचकर परिजनों को संतान दिया
एन डी आर एफ पहुंचे घटना स्थल
पर्यटक के डूबने की जानकारी मिलने के बाद एन डी आर एफ की गोताखोर टीम पलटन घाट पहुंच गई है।
गोताखोरों द्वारा डूबे युवक की खोजबीन के लिए सभी तरह का प्रयास कर रही है। लेकिन मंगलवार को भी खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली। अब घटना को 80 घंटे होने को हैं। इसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं मिल सका है। इसी जगह पर पहले भी वहां डूबने से मौत की घटना हो चुकी है। घटना के बाद सावधानी का बोर्ड का प्रशासन के द्वारा लिखवाया गया है।