भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के पंडरिया पँचायत के घाघरा टोला में बीती रात्रि पतिपत्नी के आपसी विवाद में शराब के नशे में की गई पिटाई से अजित सिंह के तीस वर्षीय पत्नी सबिता देवी की मौत हो गई ।
मौत की खबर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुँच कर शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढवा भेज दिया गया है ।जबकि आरोपी अजित सिंह को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । मृतका के पिता राजमन सिंह के द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत की गई है ।घटना अस्थल पर प्रभारी थाना प्रभारी कुंदन यादव ,ए एस आई प्रभु मेहता पँचायत के मुखिया पति अनिल चौबे व पुलिस बल साथ में सामिल थे ।