सगमा :
कड़ाके की ठंढ को देखते हुए सर्वेस्वरी समूह ने किया कम्बल का वितरण ।
सगमा प्रखण्ड के मकरी गाँव स्थित सर्वेस्वरी समूह आश्रम में समारोह पूर्वक जरूरत मन्द लोगों के बीच एक सौ पाँच कम्बल व गरम वस्त्र का वितरण किया गया कम्बल वितरण समारोह में आश्रम के संरक्षक बिहारी राम के हाथों कम्बल के साथ गरम कपड़ा का वितरण कराया गया ।
इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वेस्वरी समूह की स्थापना गरीबो की सेवा करने के लिए किया गया है समूह के द्वारा हर समय सामाजिक कार्य किया जाता है इसी क्रम में आज छेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंढ को देखते हुए एक सौ पाँच कम्बल जरूरत मंद वृद्ध जानो को उपलब्ध कराया गया है वही ग्राम वस्त्र भी वितरण किया गया है ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से आश्रम के मंत्री दिलीप राम डॉ कृष्णा गुप्ता भगवान सिंह बबलू कुषवाहा बिनोद ठाकुर उपस्थित थे ।