मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक सह मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय एवं स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।साथ ही झंडो तोलन भी किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक- से- बढ़कर एक खेलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें कराटे,खो -खो कबड्डी, रिले रेस,बिस्किट रेस, बच्चों के द्वारा वेलकम सोंग, चम्मच रेस,3 लेग रेस,स्पून रेस, क्रिसमस डांस सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को निर्देशक के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान निदेशक श्री पांडेय ने संबोधित करतें हुए सभी उपस्थित अभिभावकों को बताया कि आप सभी अपने -अपने बच्चों को घर पर कम -से- कम एक घंटा सुबह एवं एक घंटा शाम पढा़यें तथा उन्हें लिखने का भी प्रयास हिंदी एवं अंग्रेजी में करनी चाहिए। लिखने से बच्चों को याददाश्त ज्यादा आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को नशापान इत्यादि गंदी चीजों से हमेशा दूर रखनी चाहिए।तथा खेल बच्चों के लिए काफी अति आवश्यक है , बच्चों को खेल से शारीरिक मानसिक विकास तो होती ही है अच्छा प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करने पर उसमें नौकरी भी मिलती है।इस विद्यालय में इस तरह से खेलो का आयोजन बराबर होते रहा है तथा आगे भी राष्ट्रीय स्तर के खेल जैसे: बैडमिंटन बास्केटबॉल टेबल टेनिस सहित अन्य खेल प्रारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय, शिक्षक रूपेश कुमार पांडेय, गीतांजलि देव संतोष कुमार संजुक्ता ठाकुर,अनुप कुमार,एलके पब्लिक स्कूल के निदेशक ललन साह,गढ़वा स्कूल के गजेंद्र कुमार, युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी, अभिभावकों में श्रीनाथ चंद्रवंशी, द्वारिका नाथ पांडेय, धर्मेंद्र कुमार पांडे ,रमेश पांडेय , अजीत पांडेय ,दीपक पांडेय, सतनारायण पांडेय,धनंजय सोनी सहित काफी संख्या में अभिभावक ,शिक्षक -शिक्षिका छात्र- एवं छात्राएं उपस्थित थे।