गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में मंगलवार को अल सुबह प्रशासन ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडये सहित अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ सहित करीब एक सौ महिला पुलिस इस छापेमारी में शामिल थे।
डीसी के निर्देश पर सभी वार्डो में जाकर अधिकारियों ने गहन जांच किए। लेकिन इस छापामारी को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। लेकिन हो रही चर्चा के अनुसार किसी भी सेल में कुछ भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। जबकि छापेमारी कर मंडल कारा से बाहर आ रहे उपायुक्त से इसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज करते हुए वहां से निकल गए।
इसके बाद उपायुक्त ने मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं किए।