सगमा :
सगमा पाहुचा अयोध्या से आए पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र को पंचायतों में उपलब्ध कराया गया।
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विश्वहिंदू परिसद के द्वारा देश व विदेश में रह रहे सनातन धर्म के लोगों को आमंत्रण देने के उद्देश्य से पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र घर घर मे पहुँचाया जा रहा है । इस क्रम में मंगलवार को विश्वहिंदू परिषद सगमा इकाई के द्वारा पंचायत के सभी संयोजक को अक्षत के साथ आमंत्रण पत्र को उपलब्ध कराया गया ।
इस अवसर पर सगमा प्रखण्ड के सभी पाँच पंचायत के संयोजक व उप संयोजक उपस्थित थे ।
इस पूजित अक्षत को एक जनवरी से 15 जनवरी तक प्रखण्ड के सभी घरों में वितरित करने का निर्णय लिया गया ।
इस मौके पर मुख्यरूप से स्यामबचन यादव पुष्पेंद्र कुमार दुबे रामलाल बैठा उपस्थित थे ।