बंशीधर नगर : प्रखण्ड के पिपरडीह पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, अचंल अधिकारी सुनील कुमार,जिला पार्षद बाला रानी,बिस सुत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,बीडीसी कृष्णा राम तथा मुखिया उषा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरडीह पंचायत में समापन किया गया। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें सबसे अधिक आवेदन अबूवा आवास के प्राप्त हुए हैं। अबुआ आवास के लिए जितने भी लाभुक आवेदन दिए हैं उन आवेदनों के साथ जो भी कागजात जमा किए हैं।
इन सभी कागजात की जांच कर फील्ड वेरिफिकेशन कर 29 दिसंबर को इसकी सुची बनाई जाएगी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जितने भी लोग अपनी-अपनी समस्याओं के लिए आवेदन किए हैं उनकी कागजात की जांच कर लाभुकों को लाभ मिल सके।कार्यक्रम में 2238 आवेदन आए जिसमें 1175 आवेदन का निष्पादन किया गया तथा 1063 आवेदन लंबित है। अबुआ आवास योजना 940 , आयुष्मान कार्ड योजना 130 , गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 6, मनरेगा के तहत नए कार्य 15 , राशन कार्ड में संशोधन 72, कंबल वितरण 11, सर्वजन पेंशन योजना 24, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 8, आधार पंजीकरण 8, किसान क्रेडिट कार्ड योजना 5 , मुख्यमंत्री पशुधन योजना 1 , पेयजल 10, मृदा स्वास्थ्य 30, श्रमधन पोर्टल नया पंजीकरण 6, स्वास्थ्य जांच 76 तथा एसएचजी आईडी कार्ड 896 आवेदन आए।
जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना का निष्पादन 130 , कंबल वितरण 11 ,आधार पंजीकरण का निष्पादन 8 , सर्वजन पेंशन योजना 24, श्रमधन पोर्टल नया पंजीकरण 6, मृदा स्वास्थ्य 30, एसएचजी आईडी कार्ड 810 तथा स्वास्थ्य जांच 76 का निष्पादन का किया गया है।इस कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था।
मौके पर प्रखंड डॉ संतोष कुमार,प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, प्रखंड समन्वयक आवास स्नेहा सिंह, तथा ग्रामीण उपस्थित थे।