मेराल :
मेराल। Nh 75 पर मेराल थाना के सेट मस्जिद के पास ट्रक में आग लग गया। यह घटना लग भग दोपहर के 4 बजे की है आग लगने का कारण ट्रक ड्राइवर अर्जुन कुमार ने बताया कि अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी।

गाड़ी का नंबर बी आर 26 जी ए 5077 है ट्रक बिहार के औरंगाबाद के रजनीश कुमार का बताया गया है ट्रक में खलासी कश्मीर कुमार नमक युवक भी सवार था आग लगने से ट्रक का अगला भाग धू धू कर जलने लगा इसी क्रम में आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े तब तक ड्राइवर और खलासी गाड़ी से भागने में सफल रहे। किसी तरह लोगो ने आग बुझाने में काबू पाया। ट्रक nh 75 निर्माण कार्य में सीमेंट लेकर एमजीएम कंपनी में आया था सीमेंट खाली कर लगभग 2 किलोमीटर मस्जिद के पास पहुंचते ही आग लग गया ट्रक बिशनपुरा की ओर भाड़े में धान लेने जा रहा था।