मेराल : सरकारी भूमि का बिचौलिया के द्वारा सम्बन्धित विभाग के मिलीभगत से फर्जी तरिके से पेपर तैयार कर खरीद फरोख्त करने का खेल भवनाथपुर में चल रहा है ।
ताजा मामला कर्पूरी चौक के निकट तालाब के सामने 5.95 एकड़ भूमि भू-अर्जन विभाग विभाग द्वारा अर्जित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के निरीक्षण भवन निर्माण के लिए आवंटित किए गये भूमि को भू-माफियाओं द्वारा औने-पौने दामों बेचे जाने का मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने वर्ष 1973-74 में भू-अर्जन विभाग ने जमींदारों को मुआवजा देने के पश्चात 5.95 एकड़ भुमि अर्जित कर विभाग को निरीक्षण भवन निर्माण के लिए दिया था। जिसका भू-माफियाओं के द्वारा गलत तरीके से स्टाम्प के माध्यम से भुमि की बिक्री का खेल किया जा रहा है।
भवनाथपुर के कर्पूरी चौक तालाब के समीप खाता सं-117,126,143,150 और 154 तथा प्लॉट सं-27, 28, 29, 30, 31, 32 और 33 में 5.95 एकड़ भुमि चिन्हित किया गया था, जिसे माफिया द्वारा बेंचने का काम कर रहें हैं। साथ ही उसमे 1.77 एकड़ भुमि स्व राम खेलावन साह के कब्जे में था जिसमे राम खेलावन साह के पुत्र विजय साह के द्वारा 1/4 लगभग 44 डिसिमल जमीन वर्ष 2005 में इस्टेम्प के माध्यम से भवनाथपुर निविसी विश्वनाथ साह के छब्बीस हजार रु में 44 डिसिमिल जमीन बंधक के तौर पर बहन की शादी के लिए बिक्री की गई थी जिसमे विजय साह के द्वारा यह जिक्र किया गया था कि उक्त जमीन पीडब्लूडी के नाम है अगर विभाग को जब इसकी जरूरत पड़ेगी तो जमीन को खाली कर देंगे ।वर्ष 22 23 में उक्त जमीन के तीन हिसेदारो के द्वारा विश्नाथ साह को 44 डिसिमल जमीन पर बने एक कमरा के मकान व बोर को छतिग्रस्त कर कब्जा जमाया गया था ।
और उसी जमीन को हिसेदारो के द्वारा विचोलिया के माध्यम से दुबारा ऊंचे दामों पर बिक्री कर कब्जा जमाया जा रहा है ।
*बस स्टैंड बनाने उठी थी मांग*
बताते चले कि भवनाथपुर में लगभग विभिन्न जिला व राज्यों को जोड़ने वाली ढाई दर्जन बस व सैकड़ो ऑटो का परिचालन होता है ।परन्तु बस इस्टेण्ड नही होने के3 कारण लोंगो को परेशानी को देखते हुए एक दसको से विधायक भानु प्रताप सहित स्थानीय प्रशासन के अलावे जिला पार्षद सदस्या रंजनी शर्मा ने भू-अर्जन के खाली पड़े सरकारी जमीन पर बस स्टैंड बनाने की मांग की थी,बाउजूद इसके भू-माफियाओं द्वारा औने-पौने दाम पर विभाग को मिलाकर जमीन पर अवैध कब्जा जमा रहें हैं।