whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208377
Loading...


श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के सदस्यों द्वारा स्थानीय वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच किया कम्बल वितरण

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Dec-23, 03:14 PM visibility 658
Share



श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के सदस्यों द्वारा स्थानीय वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच  किया कम्बल वितरण


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के सदस्यों द्वारा स्थानीय वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच मंगलवार को कम्बल वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा समय समय पर मानव मात्र की रक्षा के लिये जन उपयोगी कार्यक्रम चलाया जाता है.इस कार्यक्रम के अंतर्गत कम्बल वितरण, अन्य खाद्य पदार्थ,मेडिकल कैम्प,स्वच्छता के लिये मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर,विद्यालय में झाड़ू वितरण, पेयजल स्त्रोतों की सफाई,समाजिक कुरीतियां यथा नशाखोरी, छुआछुत, जातिप्रथा,दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान सहित अन्य कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.उन्होंने कहा कि इस वर्ष कम्बल का वितरण चरणबद्घ तरीके से किया जायेगा. जिसके अंतर्गत गांव व अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जाकर वृद्धजनों,असहायों के बीच कम्बल वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के घर जाकर उन्हें कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनों,वृद्धजनों व मानव मात्र की सेवा करना हमारा कर्तव्य है.उन्होंने कहा कि समूह हमेशा से सामाजिक कुरीतियों, छुआछुत, नशाखोरी, भेदभाव को मिटाने का आह्वाहन करते हुये लोगो मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है.इसके लिये समय समय पर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाता है. मौके पर शाखा के मंत्री आनन्द जायसवाल, व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा,राजेन्द्र यादव,प्रो0 प्रशांत सहाय, नवनीत कुमार सिन्हा,नागेंद्र प्रसाद,वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू,शिक्षक संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play