सगमा :
भारतीय जनता पार्टी सगमा मण्डल के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर के आवास पर समारोह का आयोजन कर वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
समारोह में उपस्थित सगमा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक हैं नया भारत के नव निर्माण के लिए बताए गए रास्ते पर चलते हुए आज हमारा देश विश्व गुरु बनने के राह पर अग्रसर है ।
अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर बाड़े बड़े नेताओं की दिलपर राज करते हैं ।
इस पावन अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओ से अपील करते हैं कि उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुश्रवण करते हुए माँ भारती की सेवा में एक जुट होकर चलने से ही हमारा समाज व देश मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने का काम करते रहना है ।
इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यरूप से विधायक प्रतिनिधि धर्मजीत यादव राजेस बैठा बबलू ठाकुर सखीचन्द प्रजापती रविरंजन यादव युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष धनञ्जय यादव पारस नाथ यादव मुखिया तेजलाल भुइयां अरुण यादव रामासिस यादव धर्मेंद्र यादव अजय यादव बलराम बैठा राजेस बैठा उपस्थित थे ।