मेराल : पाराडाइज पब्लिक स्कूल मेराल के बच्चों को पौराणिक पलामू किला एवं बेतला पार्क जैविक उद्यान का भ्रमण कराया गया।

स्कूल के निदेशक इंजीनियर इमाम ने छात्र छात्राओं को भ्रमण के दौरान पलामू किला से जुड़े पौराणिक इतिहास एवं बेतला जैविक उद्यान की विशेषताओं के बारे में बताया, भ्रमण के दौरान बच्चों में हर्ष का माहौल था उन्होंने कहा की हर वर्ष कहीं न कहीं बच्चो को नई जगह पर भ्रमण कराया जाता है। जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ जैविक अथवा पौराणिक कथाओं के बारे में जानकारी मिलता है। इस अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे।