बंशीधर नगर : -पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता रामचंद्र केशरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है.
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे.उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीव को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभायी.देश की विकास की गति को बढ़ाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने साहसिक निर्णय लिया.परमाणु परीक्षण कर वह विश्व के सामने मजबूत इरादा वाले भारत की पहचान को प्रदर्शित किया. किसानों के हित ,शिक्षा के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में उनके प्रधानमंत्री काल में चौमुखी विकास हुआ. आज उनकी सोच को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बखूबी निभा रहे हैं, जिससे आज पूरे विश्व में भारत की डंका बज रहा है. पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा हैं.श्री केशरी ने कहा कि आदिवासियों के हित के लिए झारखंड राज्य का निर्माण श्रधेय वाजपेयी जी की देन है. उन्होंने कहा कि उन्हें भी झारखंड बनने के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मौका मिला, जो श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा झारखंड राज्य के गठन के पश्चात ही हो पाया.उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती पर हम सबों को संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके मजबूत इरादों जैसा ही भारत का निर्माण करेंगे और भारत को विकसित करने के लिए तत्परता से लगे रहेंगे. उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ो लोगो के आस्था के स्वरूप अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा हम लोगों के दिलों में बसेंगे .