भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के धनगरडीहा टोला निवासी सुरेश साह की 55 वर्षीय पत्नी राजपती देवी को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए लाया गया। जहां डाक्टर निशंक निश्रम ने घायल महिला कि गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर का मोटर का तार उतार रहीं थी कि अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वह आ गयी।