whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21036449
Loading...


बाना के सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 11-Aug-24, 05:13 PM visibility 579
Share



बाना के सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल
माला पहनकर पार्टी में शामिल करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



राज्य में पुनः बनेगी महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के एक सौ से अधिक लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पट्टा पहना कर सभी को झामुमो में शामिल किया। बना मुखिया गौरी देवी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दिनेश चौधरी, नागेंद्र उरांव, कमला देवी, प्रतिमा देवी, कुसुम देवी, तबैसुन बीबी, संगीता देवी, रजकलिया देवी, विश्वनाथ राम सहित सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से झामुमो की ओर जनता का रुझान बढ़ा है आने वाले समय में पुनः राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मंत्री ने शामिल होने वाले लोगों से कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जा कर राज्य सरकार के कार्यों व पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में मदद करें। मंत्री ने कहा कि पट्टी के नीति एवं सिद्धांतों तथा गढ़वा में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी और भी अधिक मजबूत हो रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, शरीफ अंसारी, सलीम जफर, प्रवक्ता हुसैन अली, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, संजय कांस्यकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#2
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#3
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#4
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play