whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21036350
Loading...


झामुमो में शामिल होने की होड़, विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-24, 05:36 PM visibility 599
Share



झामुमो में शामिल होने की होड़, विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



▪️भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया भाजपा पंचायत अध्यक्ष व कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पंचायत अध्यक्ष राममुरत राम, युवा वाहनी सेना अध्यक्ष प्रयाग चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद चौधरी, विंध्याचल चौधरी, युवा नेता नरेश चौधरी, दीपक चौधरी, समाजसेवी मुख्तार अंसारी, एआइएमआइएम नेता महताब अंसारी सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार का काम बोल रहा है। राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। हर रोज झामुमो का परिवार बढ़ रहा है। साथ ही अधिक संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है। मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है, उस पार्टी से आम जनता को क्या उम्मीद होगी। लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे लोग अब झामुमो में शामिल हो रहे हैं। यहां सभी को पूरी तरह से मान सम्मान दिया जा रहा है। जिस हिसाब से लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा।
पूरा गढ़वा झामुमो मय हो गया है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#2
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#3
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#4
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play