whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21046886
Loading...


राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा द्वारा डंडा प्रखंड कमेटी का विस्तार, सत्येंद्र बने प्रखंड अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 28-Jul-24, 06:29 PM visibility 467
Share



राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा द्वारा डंडा प्रखंड कमेटी का विस्तार, सत्येंद्र बने प्रखंड अध्यक्ष
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



-ओबीसी समाज को जनसंख्या के अनुसार आरक्षण देने की मांग गढ़वा : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला द्वारा डंडा प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन और विस्तार किया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सत्येंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पंकज कुमार साव, अमलेश चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, मीडिया प्रभारी विक्रम चौधरी, प्रवक्ता विकास मेहता, रोहित चौधरी और प्रखंड संयोजक अनिल चौधरी को शामिल किया गया। मुख्य अतिथि, ओबीसी मोर्चा के गढ़वा जिला संयोजक सह राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के सभी आर्थिक गतिविधियों, उच्च पदों, और सरकारी ठेकों में ओबीसी की जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवंशी सेना, सनी चंद्रवंशी ने कहा कि ओबीसी समाज की हकदारी हर क्षेत्र में जरूरी है, चाहे वह शिक्षा हो या खेल, ओबीसी के लोग हर जगह आगे आकर हिस्सा लें। युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि बिहार में ओबीसी को 28% आरक्षण है, लेकिन झारखंड में केवल 14% आरक्षण दिया गया है। हमें झारखंड में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन शुभम गुप्ता ने किया और बताया कि राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया गया है। वहीं अगड़ी जातियों को भी उनकी आबादी से ज्यादा 10% आरक्षण मिला है।
लेकिन ओबीसी की आबादी 52% होने के बावजूद इन्हें केवल 14% आरक्षण मिल रहा है, जो इस समाज के साथ अन्याय है। इस मौके पर शुभम केसरी, दिनेश चौधरी, जयनाथ चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, लव चौधरी, दीनानाथ चौधरी, विक्रम चौधरी, अमलेश चौधरी, राहुल गुप्ता, अर्जुन चौधरी, सतीश चौधरी, पंकज साहू, रविकांत साह, संतोष चौधरी, बबलू चौधरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play