गढ़वा : रविवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक का आयोजन असर्फी राम सचिव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मंच का संचालन भी उन्हीं के द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत गत बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से संपुष्टि के साथ हुई। बैठक को निम्नलिखित पेंशनरों द्वारा संबोधित किया गया:
ब्रजनंदन प्रसाद (से नि वन विभाग) ने पर्यावरण की रक्षा पर जोर देते हुए कहा गया कि सभी अपने घर पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं। बिना पेड़ के हम सभी जीवित नहीं रह सकते।
श्रवण कुमार (से नि वन विभाग) ने वनों की अवैध कटाई से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। वन पट्टा के कारण पेड़ों की कटाई हो रही है, जिससे वन्यप्राणी गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं।
राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
असर्फी राम (सचिव) ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई और आयकर में छूट नहीं देना, आठवां वेतन आयोग का गठन नहीं करना, तथा पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होने के कारण केंद्र सरकार की निंदा की गई।
संतोष कुमार (कोषाध्यक्ष) ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और कोष की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही, सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
सचिव महोदय ने 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुराने ट्रेजरी के सामने गोलंबर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमति नहीं मिलने पर अध्यक्ष महोदय के आवास पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। समय 11:10 बजे पूर्वाह्न निर्धारित किया गया।
अंत में संघ के संरक्षक हीरा राम तूफानी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके समाज एवं संघ में योगदान का उल्लेख किया गया।
बैठक में निम्न पेंशनर उपस्थित थे: रामधार यादव, सुदामा राम, कृष्ण कुमार प्रसाद, सुनेश्वर राम, एलिजन शेख, इंदु भूषण मिश्रा, मुंद्रिका पासवान, सरयू प्रसाद गुप्ता, उमेश पाल आदि।
अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।