गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा स्थानीय चौधराना बाजार स्थित शनि मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की।
इस आयोजन में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन आठ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी, सहेली की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, सुनीता केशरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण एक पुण्य का कार्य है।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली हर अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। आज का प्रसाद वितरण रश्मि कमलापुरी द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसके लिए उपस्थित सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष संध्या केशरी, सहेली सदस्य बिमला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी के अलावा प्रभु जी केशरी, बिनय गौड़, विजय ठाकुर आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।