whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21044372
Loading...


चलंत लोक अदालत द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-24, 08:17 PM visibility 746
Share



चलंत लोक अदालत द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार, आज दिनांक 21 जून 2024 को डंडा प्रखंड परिसर में चलंत लोक अदालत के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पी.एल.वी. कृष्णानंद दुबे ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कामगार मुआवजा, गरीबी उन्मूलन की योजनाएं, निःशुल्क कानूनी सहायता दिलाने और ऐसे गरीब व्यक्तियों के लिए जिनका ब्लॉक, अंचल में नामांतरण हो या सीमांकन हो तथा जिनके थाना एवं जिला स्तर पर कोई कार्य लंबित है, उन्हें अपने आवेदन चलंत लोक अदालत या सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा को देने की सलाह दी।
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पी.एल.वी. मुरली श्याम तिवारी ने असंगठित कर्मकार निबंधन, भवन निर्माण कर्मकार निबंधन, धात्री महिलाओं की योजनाओं, बच्चों के पालन-पोषण देखरेख अधिनियम आदि विषयों पर जानकारी दी। एल.ए.डी.सी. सदस्य विजय कुमार ने सभी कानूनी बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। एडवोकेट बलबीर चौधरी ने नशा मुक्ति, नशा उन्मूलन और आपदा पीड़ितों के बारे में बताया। डंडा बी.डी.ओ. नरेंद्र नारायण ने मनरेगा एवं ब्लॉक से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सीडीपीओ लक्ष्मी भारती ने बाल विकास परियोजना, घरेलू हिंसा और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर लगभग 105 महिला/पुरुष, प्रखंड प्रमुख आशा देवी, मुखिया यदु चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, अमर साव, कामेश्वर चौधरी, जिला परिषद अजय चौधरी समेत कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play