whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21043604
Loading...


मेहमान का शव मिलने से ग्रामीणों में भय और शंका का माहौल

location_on रमना access_time 21-Jun-24, 05:53 PM visibility 620
Share



मेहमान का शव मिलने से ग्रामीणों में भय और शंका का माहौल


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : थाना क्षेत्र सिलीदाग पंचायत के गड़ई टोला में शुक्रवार को एक मेहमान का शव मिलने से ग्रामीणों में शंका और भय का माहौल है। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है और इसे साजिश के तहत हत्या बताया है। मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों और जन-प्रतिनिधियों पर हत्या को आत्महत्या साबित करने का आरोप लगाया, जिससे विवाद बढ़ गया। मृतक वीरेंद्र कुमार (40 वर्ष), पिता रामनाथ राम, ग्राम जड़गड़ अन्नराज नवाडीह, थाना गढ़वा का विवाह 14-15 वर्ष पूर्व सिलीदाग पंचायत के गड़ई टोला निवासी मानदेव राम की पुत्री से हुआ था। वीरेंद्र और उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ सुखी जीवन बिता रहे थे।
कुछ दिन पहले ही दोनों पति-पत्नी जड़गड़ से गड़ई अपने ससुराल आए थे। गुरुवार रात सभी लोग अपने-अपने स्थान पर सो गए थे। शुक्रवार सुबह वीरेंद्र का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद घर की महिलाएं रोने लगीं और अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। रमना थाना के अनी ऋषिकेश कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारकर दूसरे कमरे में लेटा दिया था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। अनी सिंह ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतक की हत्या हुई है या आत्महत्या, यह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अगर हत्या साबित हुई, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#5
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play