केतार : प्रमुख चंद्रावती देवी ने बुधवार सुबह 10.30 बजे प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कर्मियों की मनमानी सामने आया है। उस दौरान प्रखंड और अंचल के करीब डेढ़ दर्जन कर्मी गायब मिले। उसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल के कर्मियों की मनमानी के कारण कार्यालय में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है। उसे देखते हुए दूर-दराज गांव से लेकर विभिन्न हिस्सों से अपने-अपने काम को लेकर ग्रामीण पहुंचते हैं। कर्मियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कर्मियों की मनमानी और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शोकॉज करते हुए कार्रवाई के लिए बीडीओ सावित्री कुमारी को पत्र लिखा है।
निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थिति पाए गए कर्मियों में बीपीओ सह रोजगार सेवक दीपक जायसवाल, जनसेवक राजीव कुमार, अंचल अमीन कामेश्वर मिस्त्री, रोजगार सेवक राम कुमार प्रजापति, सुधांशु यादव, विनय कुमार, संजीव कुमार, आंनद कुमार, जेई सत्यम पासवान, प्रधान सहायक सिद्धेश्वर नाथ सिंह, राकेश गुप्ता, प्रखंड समन्यवक पंचायती राज पंचायत सचिव नवल किशोर यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार व रघुनाथ पाल सहित अन्य कर्मी शामिल हैं।