गढ़वा : थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव में हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का पहचान पलामू जिला के पांडू थाना क्षेत्र के महूगांवा गांव निवासी तारस पासवान की पत्नी सुनैना देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनैना अपने रिश्तेदार के साथ अपने घर से गढ़वा की ओर आ रही थी। इस दौरान बेलचंपा गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना के बाद अस्थानीय लोग की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।