भंडरिया : भंडरिया मंडल मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने और विष्णुदयाल राम की अप्रत्याशित जीत पर विजय जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी चौक से रेंज ऑफिस तक जुलूस निकाला, जिसमें जय श्री राम और मोदी जी के नारे लगाए गए। मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश केशरी ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जारी रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।