गढ़वा : रमकंडा थाना क्षेत्र के एनुल अंसारी की पत्नी रुकसाना बीवी आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रुकसाना बीवी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी आग बुझा कर, रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।