भवनाथपुर : थाना परिसर में सैकडों से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। आशंका जत्ताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है। थाना परिसर में चमगादड़ विशालकाय पीपल के पेड़ पर रहते थे। थाना पुलिस की मानें तो उक्त चमगादड़ों की मौत क्षेत्र में बढ़ते गर्मी के वजह से ही हो रही हैं।
बताते चलें कि इस क्षेत्र में भी कई दशकों के बाद पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए हैं। वही 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। लोगों का कहना है कि यह तापमान 1978 के बाद सबसे अधिक तापमान है। जो इस भीषण गर्मी में जनजीवन बिल्कुल अस्त-व्यस्त हो चुका है। और आशंका जताई जा रही है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से ही हुई है।