whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221409
Loading...


पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का रहेगा पूरा इंतजाम: एसडीपीओ

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Dec-23, 06:40 PM visibility 703
Share



पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का रहेगा पूरा  इंतजाम: एसडीपीओ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - नये साल को देखते हुए अनुमंडल के सभी पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पिकनिक स्पॉटों में बम्बा दम, धुरकी प्रखंड के सुखाल्दारी पिकनिक स्पॉट, पनघटवा डैम तथा केतार में सतबहिनी झरना पिकनिक स्पॉटों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंदिर दर्शन करने के लिए बाबा बंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर तथा केतार में देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आकर्षित करती है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि अनुमंडल के सभी सभी पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी पिकनिक स्पॉटों पर भारी पुलिस सुरक्षा बल कि तैनाती कि जायेगी । उन्होंने कहा कि अनुमंडल के सभी थाने पर भारी को निर्देश दिया गया है कि सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा बल तैनात करने, अपने अपने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, बेवजह शराब पीकर घूमने वालों पर अंकुश लगाने तथा तेज गति से मोटरसाइकल चलाने वालो पर पुलिस प्रशासन कि विशेष नजर रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाई जाएगी। मोटरसाइकल चलाते समय हेलमेट पहन कर चले, ट्रिपल लोडिंग नहीं चले, शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। एसडीपीओ ने कहा कि आने वाले 1 जनवरी नये साल को अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से मानाये‌। अगर पिकनिक स्पॉटों पर घूमने के लिए जाते हैं तो खुद से सतर्क रहें और अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें। उन्होंने नए साल पर अनुमंडल के सभी लोगों को बधाई दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play