मझिआंव : विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह के द्वारा अपने आवास मोरबे गांव बुधवार को लगभग डेढ़ हजार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें महिला ,गरीब,असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों को वितरण किया गया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में लगभग 2 लाख कंबल का वितरण करने का लक्ष्य बताया गया है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह ने बताई की एक बार विधानसभा क्षेत्र के आप सभी का आशीर्वाद मिलने के बाद विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगी। साथ ही उन्होंने अभी बताई की लगभग 15 सालों तक मै निस्वार्थ भाव से विधानसभा क्षेत्र के गांव- गांव घर-घर जाकर सेवा करने का काम की हूं।
एक बार अपने बेटी अपनी बहुओं मौका दें, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगी। शिकायत का मौका कभी नहीं दूंगी।
वही युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बहुत से प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र में आए पर चहु मुखी विकास नहीं हो पाया। अगर जनता हमें यह मात्र एक बार अपनी आशीर्वाद दें दें तो फिर शिकायत का मौका कभी नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मझिआंव प्रखंड से चलकर पलामू जिला को जोड़ने वाला कोयल नदी में भीम बराज पुल को भी बनवाया ,जिससे हमारी मां बहने पुल पर होकर आने-जाने में अब सुविधा मिल रही है , इससे पहले कोयल नदी में नाव से होकर गहरे पानी में उतर कर जाना पड़ता था जो हमारे मां बहनों को कपड़ा भींग जाया करता था।
तथा उन्होंने यह भी बताया कि भीम बराज से निकलने वाली नहर जो सुंडीपुर तक नहर गया उसका जीणोद्धार का कार्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समाजसेवियों द्वारा मेरा विकास का कार्य रास नहीं आया। तथा यह भी बताया कि अपने बहु की विरोध ससुर के द्वारा किया जाने लगा ,क्या यह सब ठीक है ? उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा अनगिनत स्थानों पर खेल मैदानों को बनवाने, खेल प्रेमियों को सामग्री वितरण करने, सहित अन्य विकास कार्य करने की बात कही । उन्होंने कहा कि वह अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास हित के लिए कार्य निरंतर 15 वर्षों से करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यह कंबल वितरण तो मात्र एक प्रेम सद्भावना की झलक थी।
इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया आदित्य ठाकुर, उपेंद्र सिंह,मोरबे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विरेन्द्र राम, बसपा कमलेश राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल बैठा, विनय चौधरी, डब्लू राम, सतीश प्रसाद, वार्ड सदस्य सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष एवं ग्रामीण उपस्थित थे।