बंशीधर नगर :
-अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को आयोजित बंध्याकरण शिविर में पहुंचकर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने निरीक्षण किया. उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोकुल प्रसाद से जानकारी लिया .उन्होंने सख्त निर्देश देते हुये कहा कि बंध्याकरण के लिये आये महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नही होना चाहिये साथ ही सरकार के द्वारा जो मानक निर्धारित है,उसके अनुरूप उन्हें सभी तरह की सुबिधा मुहैया कराया जाना चाहिये.