मेराल : गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव निवासी आयान कुमार उम्र करीब 9 वर्ष पिता दिलदार राम विगत तीन दिनों से घर से गायब है। परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए गढ़वा थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है ।घटना को लेकर एस पी दीपक कुमार पांडे बुधवार को पोटमा पहुंचे तथा परिजनों से पूछताछ की।

मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर तथा गढ़वा थाना प्रभारी के के साहू को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा परिजनों को सांत्वना दी।थाना प्रभारी की उपस्थिति में पुलिस के जवानों तथा ग्रामीण द्वारा आसपास के कुआं मे झगर डालकर तलाश किया जा रहा है। अयान की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर अयान के पिता दिलदार राम द्वारा 26 दिसंबर को गढ़वा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार आयन कुमार विगत 25 दिसंबर को घर से निकला था शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजबीन किया जाने लगा। खोजबीन के दौरान जब अयान नहीं मिला तो परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए गढ़वा थाने में प्राथमिककी के लिए आवेदन दी गई। दिलदार राम के अनुसार लड़के की हाइट करीब साढ़े 3फीट,है। वह ब्लू रंग का ट्राउजर, तथा ग्रे कलर का इनर पहने हुए है। लड़के को तीन दिनों से गायब रहने के कारण तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है तथा घर परिवार के साथ-साथ सगे संबंधी भी परेशान है। थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक नेता तथा वरिष्ठ समाजसेवी रघुराई राम आदि भी सक्रिय हैं तथा विहवल एवं परेशान परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे है।