भवनाथपुर : कूपा मेलवान मुख्य पथ के बरवारी मुख्य पथ में एक ऑटो पलटने से उस पर सवार एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों में चार महिलाओं को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ आयुष चिकित्सक अभिनीत विश्वास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।बाकी लोंग अपने गांव में ही झोला छाप चिकित्सको से ईलाज करा रहे है ।

सीएचसी में पहुंचे घायल सारदा देवी पति नन्हकू राम मेलवान ,सोना देवी पति अमर तुरीया बरवारी ,मीरा कुमारी पिता दीनानाथ राम बरवारी ,प्रतिमा देवी पति शंकर ठाकुर मेलवान के नाम शामिल है उक्त दुर्घटना ग्रस्त ऑटो मेलवान के ही कुलदीप सिंह का बेटा मंगलेस का बताया जा रहा है ।

घायलों ने बताया कि उक्त ऑटो पर लगभग क्षमता से अधिक 14 सवारी सवार थे भवनाथपुर बाजार से देर शाम अपने घर लौट रहे थे कि बरवारी पहुंचने से पूर्व एक तीखे मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर फोरेस्ट के स्ट्रेंच में पलट गया जिसमें सभी सवारी ऑटो के नीचे दब गए ।
वन्ही ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर घर फरार हो गया ।