whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210501
Loading...


सरकारी भूमि का बिचौलिया के द्वारा सम्बन्धित विभाग के मिलीभगत से फर्जी तरिके से किया जा रहा है खरीद फरोख्त करने का खेल

location_on मेराल access_time 26-Dec-23, 06:04 PM visibility 730
Share



सरकारी भूमि का बिचौलिया के द्वारा सम्बन्धित विभाग के मिलीभगत से फर्जी तरिके से किया जा रहा है खरीद फरोख्त करने का खेल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : सरकारी भूमि का बिचौलिया के द्वारा सम्बन्धित विभाग के मिलीभगत से फर्जी तरिके से पेपर तैयार कर खरीद फरोख्त करने का खेल भवनाथपुर में चल रहा है । ताजा मामला कर्पूरी चौक के निकट तालाब के सामने 5.95 एकड़ भूमि भू-अर्जन विभाग विभाग द्वारा अर्जित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के निरीक्षण भवन निर्माण के लिए आवंटित किए गये भूमि को भू-माफियाओं द्वारा औने-पौने दामों बेचे जाने का मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने वर्ष 1973-74 में भू-अर्जन विभाग ने जमींदारों को मुआवजा देने के पश्चात 5.95 एकड़ भुमि अर्जित कर विभाग को निरीक्षण भवन निर्माण के लिए दिया था। जिसका भू-माफियाओं के द्वारा गलत तरीके से स्टाम्प के माध्यम से भुमि की बिक्री का खेल किया जा रहा है।
भवनाथपुर के कर्पूरी चौक तालाब के समीप खाता सं-117,126,143,150 और 154 तथा प्लॉट सं-27, 28, 29, 30, 31, 32 और 33 में 5.95 एकड़ भुमि चिन्हित किया गया था, जिसे माफिया द्वारा बेंचने का काम कर रहें हैं। साथ ही उसमे 1.77 एकड़ भुमि स्व राम खेलावन साह के कब्जे में था जिसमे राम खेलावन साह के पुत्र विजय साह के द्वारा 1/4 लगभग 44 डिसिमल जमीन वर्ष 2005 में इस्टेम्प के माध्यम से भवनाथपुर निविसी विश्वनाथ साह के छब्बीस हजार रु में 44 डिसिमिल जमीन बंधक के तौर पर बहन की शादी के लिए बिक्री की गई थी जिसमे विजय साह के द्वारा यह जिक्र किया गया था कि उक्त जमीन पीडब्लूडी के नाम है अगर विभाग को जब इसकी जरूरत पड़ेगी तो जमीन को खाली कर देंगे ।वर्ष 22 23 में उक्त जमीन के तीन हिसेदारो के द्वारा विश्नाथ साह को 44 डिसिमल जमीन पर बने एक कमरा के मकान व बोर को छतिग्रस्त कर कब्जा जमाया गया था ।
और उसी जमीन को हिसेदारो के द्वारा विचोलिया के माध्यम से दुबारा ऊंचे दामों पर बिक्री कर कब्जा जमाया जा रहा है । *बस स्टैंड बनाने उठी थी मांग* बताते चले कि भवनाथपुर में लगभग विभिन्न जिला व राज्यों को जोड़ने वाली ढाई दर्जन बस व सैकड़ो ऑटो का परिचालन होता है ।परन्तु बस इस्टेण्ड नही होने के3 कारण लोंगो को परेशानी को देखते हुए एक दसको से विधायक भानु प्रताप सहित स्थानीय प्रशासन के अलावे जिला पार्षद सदस्या रंजनी शर्मा ने भू-अर्जन के खाली पड़े सरकारी जमीन पर बस स्टैंड बनाने की मांग की थी,बाउजूद इसके भू-माफियाओं द्वारा औने-पौने दाम पर विभाग को मिलाकर जमीन पर अवैध कब्जा जमा रहें हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play