खरौंधी :
मंगलवार को खरौंधी मध्य विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने किया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी कमलेश कुमार पासवान ने बताया गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी एलइडी से वीडियो दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया। इसके पश्चात् समूह की महिलाओं ने पृथ्वी की उपजाऊ कैसे बनाएं नामक जागरूकता नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावे समूह के सुनीता देवी ने आयुष्मान कार्ड, रीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास, लालसा देवी ने उज्ज्वला योजना, बबिता देवी ने एनआरएलएम आजीविका आदि पर विस्तृत जानकारी दिया।
वही कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाकर निःशुल्क जांच व दवा का वितरण किया। वही सुपरवाइजर रिंकी कुमारी तथा मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से खरौंधी पंचायत के सभी आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के पांच गर्भवती महिला की गोद भराई किया। इस दौरान जेपीएस उमेश कुमार, पंचायत सेवक विनोद पासवान, बिटीएम संतोष कुमार पाल, सुशील कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, अनिता देवी, प्रमिला देवी, आनद कुमार गुप्ता सोनी देवी आदि उपस्थित थे।