बंशीधर नगर :
-भूमि सुधार उपसमाहर्ता अब्दुस समद व प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने सोमवार को प्रखंड के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उक्त दोनों पदाधिकारियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकि स्थित मतदान केंद्र संख्या 249,250,251 व 252 का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय कैम्पस में शौचालय नही होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति को शौचालय बनवाने का निर्देश दिया.रैम्प,विद्युत,फर्नीचर, पानी की सुबिधा उपलब्ध है. इसके बाद पदाधिकारियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कधवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 248,266तथा 267 का निरीक्षण किया. उक्त मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक सुबिधा उपलब्ध पाया गया.मौके पर विकास कुमार,रोजगार सेवक आलोक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.