whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205205
Loading...


खरौंधी में पूर्व प्रधानमंत्री के 99वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

location_on खरौंधी access_time 25-Dec-23, 06:03 PM visibility 702
Share



खरौंधी में पूर्व प्रधानमंत्री के 99वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर पर भाजपा नेताओं ने मंडल कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है। वही नेताओ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे.उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीव को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभायी.देश की विकास की गति को बढ़ाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने साहसिक निर्णय लिया. परमाणु परीक्षण कर वह विश्व के सामने मजबूत इरादा वाले भारत की पहचान को प्रदर्शित किया। किसानों के हित ,शिक्षा के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में उनके प्रधानमंत्री काल में चौमुखी विकास हुआ. आज उनकी सोच को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बखूबी निभा रहे हैं, जिससे आज पूरे विश्व में भारत की डंका बज रहा है. पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा हैं।
आदिवासियों के हित के लिए झारखंड राज्य का निर्माण श्रधेय वाजपेयी जी की देन है. उन्होंने कहा कि उन्हें भी झारखंड बनने के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मौका मिला, जो श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा झारखंड राज्य के गठन के पश्चात ही हो पाया।आज उनकी 99वी जयंती पर हम सबों को संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके मजबूत इरादों जैसा ही भारत का निर्माण करेंगे और भारत को विकसित करने के लिए तत्परता से लगे रहेंगे. भारत के करोड़ो लोगो के आस्था के स्वरूप अटल बिहारी वाजपेयी लोगों के दिलों में बसेंगे। उक्त मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा,रामकृपाल द्विवेदी, बसंत कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान,सत्येंद्र प्रसाद यादव, विवेकानंद यादव, सुनील कुमार रोशन, क्लामुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार यादव, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद मेहता शिव मंगल गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play