whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204481
Loading...


आदित्य बिड़ला और बीपीडीएवी सेमीफाइनल में

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-23, 05:58 PM visibility 681
Share



आदित्य बिड़ला और बीपीडीएवी सेमीफाइनल में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल के प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला की टीम ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हराकर वही दूसरे मैच में बीपीडीएवी ने स्कूल ब्राइट फ्यूचर को 57 रनो से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आदित्य बिड़ला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहन के 16 और अरबाज के 14 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में नो विकेट होकर 87 रन बनाएं। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की ओर से शेख सफी ने तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ प्वाइंट की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की परंतु आदित्य बिड़ला के गेंदबाज के सामने टिक नही पाए और पूरी टीम 79 रनों पर ही सिमट गई।
साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को अंतिम 18 गेंद में दस रनों की आवश्यकता थी जबकि आदित्य बिड़ला को तीन विकेट की आवश्यकता थी। आदित्य बिड़ला की टीम ने सात गेंद के अंदर तीन विकेट झटक कर रोमांचक मुकाबले में साउथ प्वाइंट को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल में करने वाली पहली टीम बन गई। वही दूसरे मैच में बीपीडीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक के 45 और उत्कर्ष के 27 रनो के सहयोग से निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से प्रतीक ने तीन विकेट लिया जवाबी पारी खेलने उतरी स्कूल ब्राइट फ्यूचर की टीम 72 रनो पर ही सिमट गई।स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से आर्यन और अमित ने 13 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य बिड़ला के आदित्य भारद्वाज और बीपीडीएवी के उत्कर्ष को संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी सह अधिवक्ता सच्चिदानंद धर दुबे और सचिव आनंद सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि आज दोनों टीम के लोगो ने।
बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है ,उन्होंने जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए अपनी जीत को बरकरार रखने की बात कही वहीं उन्होंने हारने वाली टीम को हार से सबक लेकर फिर से जीत के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कहे। सच्चिदानंद धर दुबे ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले का ही नहीं राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है गढ़वा में इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर के नाम पर वाडेकर टूर्नामेंट कराया जाता था वह प्रतियोगिता 12 साल तक चली थी परंतु गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार 22 वर्षों तक आयोजन कर यह जिला ही नहीं बल्कि राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने वाली प्रतियोगिता बन गया है। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान ,विशाल कुमार,मनोज तिवारी, आलोक, आदित्य शुक्ला, धीरज, आदित्य तिवारी, दिव्य रंजन, अमित उपाध्याय अभिषेक कुमार मनीष पाठक, सुमित मिश्रा शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play