टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : चक्रवाती तुफान यश के के कारण प्रशासन की तरफ से कई शेल्टर होम बनाए गये हैं। लेकिन रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के नुपुर इलाके मे जो लोग शेल्टर होम मे जाने को राजी नही थे। उनको वहां ले जाने के लिए बुधवार को आपदा प्रबंधन टीम पुलिस प्रशासन और पंचायत सदस्यों ने अभियान चलाया जिसके बाद लोग राजी होई है। आज पंचायत सदस्य ज्वाएंट बि डि ओ अपुर्व कर्मकार संदीपन चैटर्जी बल्लभपुर फांड़ि के आई सि तापस कुमार मंडल के नेतृत्व मे जो ग्रामीण शेल्टर होम मे जाना नही चाहते थे उनको शेल्टर होम मे जाने की वजह बताई गई और 16 परिवारो को तुरंत कच्चे मकानो से स्थानांतरित किया गया। साथ ही प्रशासन की तरफ से उनके रहने खाने का भी इंतजाम किया गया। ज्वाएंट बि डि ओ ने कहा कि तुफान के कारण जिनका जो भी नुकसान होगा उसका आंकलन कर उचित कार्यवाही की जाएगी।