टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आज रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी आसनसोल नगर निगम के प्रशासक अमरनाथ चैटर्जी बोर्ड के सदस्य पुर्णशशि राय ए सि पी तथागत पांडे ने रानीगंज हाई स्कूल का दौरा किया। यहां कई लोगो को नगर निगम की तरफ से लाकर रखा गया था। हाई स्कूल मे लोगों को रखने के इंतजामो का जायजा लेकर तापस बैनर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 19 जगहो पर करीब दो हजार लोगों के रहने खाने का इंतजाम किया गया है। साथ ही कोरोना काल मे कोविड नियमो का भी पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुफान की परिस्थिति मे सुधार को देखते हुए शेल्टर होम मे रखे गये लोगों को कल सुबह उनके घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने आसनसोल नगर निगम कर्मचारीयो स्वयसेवी संगठनो के सदस्यो का इस काम मे हाथ बंटाने के लिए धन्यवाद दिया।