टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कोरोना की दुसरी लहर को देखते हुए आज जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी की तरफ से पांच आक्सीजन सिलिंडर थर्मोमीटर आक्सीमिटर ग्लोवस सैनिटाईजर मास्क की व्यवस्था की गयी है। इस कोरोना काल मे किसी को भी इन चीजों की जरुरत पड़ी तो लोगों तक यह सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर आज जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह जमुड़िया थाने के प्रभारी संजीव दे ए एस आई शिवम भट्टाचार्य टी एम सी ब्लाक एक अध्यक्ष साधन राय शेख दिलदार सत्यनारायण रवानि जमुड़िया चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अजय कुमार खेतान जय प्रकाश दोकानिया को संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी के अध्यक्ष मीर आजम खान ने कहा कि यह सेवा निशुल्क मिलेगी। इस संदर्भ मे जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि लगभग सभी इंसान अपने और अपने परिवार के लिए काम करता है। बिरले होतै है वह जो समाज के लिए काम करते हैं। जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी के सदस्य उन्ही मे से है जो लोगों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी की तरफ से कोरोना काल में इस सेवा की शुरुआत की गयी है। वह काबिले तारीफ है। विधायक ने कहा कि प्रशासन की तरफ से जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी को हर संभव मदद दीया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर,पर प्रशासन की तरफ से भी मुफ्त दवा का इंतजाम कीया गया है। कोई भी ब्लॉक दफ्तर मे प्रेसक्रीपशन लेकर जाकर जरुरी दवा निशुल्क प्राप्त कर सकता है। वहीं जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी के सचिव मीर आजम खान ने कहा कि 1996 मे इस संगठन की नींव डाली गयी थी। उनके कहा कि जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी की देन है कि जमुड़िया मैदान मे काजी नजरुल उर्दू हाईस्कूल बना। मीर आजम खान ने कहा कि कोरोना काल मे जिस तरह आक्सीजन की कमी से लोगो की मौते हो रही है। उसे देखते हुए संगठन नै आक्सीजन की व्यवस्था करने का फैसला लिया। इसमे उनको जमुड़िया चेंबर का सहयोग मिला। इसके अलावा बाजार कमिटि कब्रिस्तान कमिटि सहित अन्य कमिटियो की तरफ से भी आश्वासन दीया गया है। दुसरी तरफ टी ब्लाक एक के अध्यक्ष साधन राय ने कहा कि आज महान विद्रोही कवि काजी नजरुल इसलाम की जयंती के अवसर पर जमुड़िया वेलफेयर अंजुमन सोसाइटी जो यह कार्यक्रम कर रही है उसका अपना एक अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि सभी इस कोरोना काल मे लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं।जिससे इह संकट से उबरा जा सके। संगठन की तरफ से कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी कीये गये हैं। 9333783884/9933644786/8967044434/8798009892/9851343383/9833104652 जिनपर फोन करने पर लोगों तक यह सेवाए पंहुचायी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान संगठन की तरफ से शमीउज जमा खान रिजवान खान मह आलमगिर आलम दानियल शहनवाज आलम टींकु खान आदि उपस्थित थे।