place Current Pin : 822114
Loading...


एक्सक्लूसिव: यास का तांडव (वीडियो)

location_on WESTBENGAL access_time 26-May-21, 01:45 PM

👁 192 | toll 84



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भीषण चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से ओडिशा-बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के रिहायशी इलाकों में समंदर का पानी घुस गया तो वही बंगाल में हल्दिया पोर्ट, झारग्राम, मिदनापुर में भी पानी का कहर दिखाई दे रहा है, कही कही तो पानी कमर तक भर गया है , लोग अपने घरो से ज़रूरी सामन लेकर सुरक्षित ठिकानो पर जाते दिखाई दे रहे है। साइक्लोन यास की वजह से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की आसार है। जबकि झारखंड में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार और बिहार के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने असम और मेघालय में भी 26-27 मई को कई जगह पर हल्की बारिश की बात कही है। इसी तरह दक्षिण में उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play