स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वैश्विक महामारी के बाद लगातार ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं और अब सफेद फंगस के बाद अब पीले फंगस की भी खबरें सामने आने लगी हैं। यूपी के गोंडा जिले में जहां एक तरफ कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण पर लगभग नियंत्रण हो चुका है तो, वहीं ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। एक ब्लैक फंगस केस के मामले में इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है और दूसरे ब्लैक फंगस के रोगी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। गोंडा का स्वास्थ्य विभाग ब्लैक फंगस के रोगी के इलाज के लिए ईएनटी विशेषज्ञ व आई सर्जन को नामित कर दिया है। जैसे ही इसके मामले जिला अस्पताल में आएंगे तो दोनों सर्जन मरीज का परीक्षण करने के बाद समुचित इलाज करेंगे।