स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के चार साथियों को छत्रसाल स्टेडियम में हुए कथित संपत्ति विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें 23 वर्षीय एक पहलवान की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने वाले मंजीत (29) के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि ये लोग काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इन्हें मंगलवार की रात को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया।