स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'यास' की चेतावनी के बाद आज कोलकाता हवाई अड्डे को बंद करने का निर्णय लिया गया। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक चक्रवात के कारण बंद रहेंगी।