स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चक्रवात यश ने दीघा में दस्तक दी है। चक्रवात ने सुबह से ही अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। दीघा में तेज रफ़्तार की लहर शुरू हो गई है। दीघा में गार्ड वाल के ऊपर से समुद्र का पानी घुस रहा है। पानी मंदारमणि में प्रवेश कर रहा है। ताजपुर में भी पानी भर गया है। इसी बीच दीघा में सेना उतर गई। पता चला है कि नौसेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी है।