स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक बढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 125.76 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 50,763.29 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 25.75 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,234.20 पर था।