स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मध्य फ्लोरिडा में एक हवाईअड्डे के समीप मंगलवार को एक अग्निशमन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे।
संघीय विमानन प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हेलीकॉप्टर शाम करीब चार बजे एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लीसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप एक दलदल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लीसबर्ग दमकल बचाव ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि मंगलवार रात को एक शव बरामद किया गया और विमान में सवार बाकी लोग नहीं मिले हैं।